फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दस साल में सबसे सर्द रहा नए साल का दूसरा शनिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। लगातार पड़ रही कड़ाके की सर्दी से लोगों का बुरा हाल है। दस साल में शनिवार को सबसे सर्द दिन दर्ज किया गया। इससे पहले 2013 में दिन का तापमान 13 जनवरी को 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह के समय घने कोहरे और पाले से पारा गिरकर पांच डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिन में अधिकतम तापमान 15 डिग्री होने के बावजूद सर्दी से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक पारा चार डिग्री तक लुढ़कने का अनुमान जताया है। इससे अभी सर्दी और बढ़ सकती है। कोहरे के कारण दृश्यता भी 150 से 200 मीटर रह गई। अगले सोमवार तक इसी प्रकार का मौसम रहने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सूर्य प्रताप शाही का कहना है आने वाले दिनों में दिन के तापमान में भी गिरावट के आसार हैं। रात के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। रातें ज्यादा सर्द होंगी। ठिठुरन और बढ़ सकती है। अगले सप्ताह तक सुबह कोहरा छाए रहने का अनुमान है। दिन में आसमान साफ रहने के कारण रात में पारा गिर सकता है। इससे पाला पड़ने की संभावना है।




चौराहे और बाजार में अलाव के पास किया सर्दी से बचाव
पूरे दिन सर्दी से कंपकंपी होने के कारण लोग अलाव का सहारा लेते रहे। चौराहे और बाजार में दिन में भी अलाव जलते रहे। अस्पताल में भी मरीजों की संख्या काफी कम हो चुकी है। महीने का द्वितीय शनिवार होने से अधिकांश कार्यालय में अवकाश होने से लोग घरों में ही दुबके रहे। बाजार भी सुनसान दिखाई दिए। हालांकि लोहडी का पर्व मनाए जाने से शाम के समय कुछ बाजारों में आग जलाए जाने से चहल-पहल बढ़ गई थी।
विज्ञापन



अस्पताल में मरीजों की संख्या हुई कम
एमएमजी अस्पताल में 1200 मरीज इलाज कराने पहुंचे थे जबकि संयुक्त अस्पताल में सिर्फ 521 मरीज पहुंचे। 18 मरीजों को भर्ती किया गया। इनमें से सांस के तीन व बुखार के दो मरीजों को भर्ती किया गया। मरीजों की संख्या कम होने से अधिकांश डॉक्टर भी एक बजे तक अस्पताल से निकल गए थे। एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ मनोज कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि इस समय वही मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं, जिनकी तबीयत अधिक खराब हो। सामान्य मरीज घर पर ही रहकर सर्दी से बचाव कर रहे हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें