फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। एक इंटरव्यू में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मोहम्मद वसीम को मसूरी पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो 22 दिसंबर को वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस से बचने के लिए आरोपी दिल्ली भाग गया था। वीडियो में युवक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी कर रहा था। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। वीडियो में युवक अपनी पहचान मसूरी निवासी वसीम के रूप में बता रहा है। एसीपी मसूरी नरेश कुमार का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी तलाश की जा रही थी। पकड़ा गया वसीम मूलरूप से मेरठ के लिसाड़ी गेट के फतेहउल्लापुर का रहने वाला है। यहां वह मसूरी में किराये के मकान में रहकर प्लास्टिक की कुर्सी बेचने का काम करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें