फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भड़काऊ बयान देने वाले को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। यू-ट्यूबर को धार्मिक भावनाएं भड़काने का बयान देना अयान कुरैशी नाम के युवक को महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद मामले में मसूरी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसको कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अयान कुरैशी निवासी रफीकाबाद, डासना, मसूरी धार्मिक भावनाएं भड़काने का प्रयास कर रहा है। उसने यू-ट्यूबर को अपना बयान देकर धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। आरोपी ने गाेवंश की हत्या पर लगे प्रतिबंध पर भी सरकार की मंशा पर सवाल उठाए थे और कहा था कि जब हमारी सरकारी होगी तो यह सब खत्म होगा। आरोपी की पहचान कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें