फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मकान पर लिया लोन, मालिक को पांच माह बाद पता चला

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के पप्पू कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति को पांच माह बाद उनके घर पर लोन चलने की जानकारी हुई। ठगों ने फर्जी तरीके से लोन लिया। व्यक्ति ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। जगदीश प्रसाद ने दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ करीब 30 साल से रह रहे हैं। पांच माह पूर्व उन्हें पुलिस से पता चला कि इस मकान पर करीब 22 लाख रुपये का ऋण बकाया है लेकिन उन्होंने कोई लोन नहीं लिया था। जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पता किया। उन्हें जानकारी मिली कि दिल्ली के चंदू पार्क निवासी योगेश विजय के नाम पर ऋण लिया गया है। योगेश ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर नितिन अग्रवाल व तरुण अग्रवाल ने उसे ऋण दिलाया है। आरोप है कि उनका मकान फर्जी तरीके से योगेश की पत्नी शिल्पी को बेचने की साजिश की जा रही है। पीड़ित ने वित्त कंपनी के अधिकारियों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें