फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चार महीने पहले दिल की बीमारी का इलाज कराने के नाम पर विदेश भाग गया था मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। रॉयल फाइन इंडिया निधि लिमिटेड नामक कंपनी का मालिक सैय्यद मोहम्मद जफीर चार महीने पहले ही दिल की बीमारी का इलाज कराने के नाम पर दुबई भाग गया था। जाने से पहले वह अकाउंटेंट हेड पूजा को कंपनी की सारी जिम्मेदारी दे गया। इसके लिए उसने पूजा के नाम पावर ऑफ अटार्नी भी कर दी। चार महीने से पूजा ही बैंक से लेन-देन कर रही थी। चेक व अन्य मुख्य दस्तावेजों पर पूजा के हस्ताक्षर मिले हैं। यह जानकारी पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चली है। विजयनगर थाने पर बृहस्पतिवार को पीड़ितों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पुलिस का जांच में यह भी पता चला कि प्रबंधक विशाल उपाध्याय व उसके पिता ओमपाल उपाध्याय ने मोदीनगर व अन्य इलाकों के सैंकड़ों लोगों को कंपनी में निवेश कराने के नाम पर लाखों रुपये ले लिए और उन्हें कंपनी में जमा कराने की बजाय अपने शौक पूरे किए। विशाल की शादी 22 जनवरी 2024 को ही हुई है। विशाल ने 26 जनवरी को रिसेप्शन समारोह का मोदीनगर में ही आयोजन किया था। बताया जा रहा है कि उसमें विशाल और उसके पिता ने लोगों की गाढ़ी कमाई को ही लगाकर शान दिखाई। इसके अलावा उसने हाल ही में एक कार भी खरीदी है। विशाल की शादी रोहतक की एक युवती से हुई है।
होगा लुकआउट नोटिस जारी
डीसीपी सिटी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले में फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। वे देश से बाहर न भाग जाएं। इसके लिए लुकआउट नोटिस जारी कराया जा रहा है। जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, कंपनी के पंजीकरण के बारे में भी जानकारी की जा रही है कि वह सही है या नहीं।
विज्ञापन


16 मार्च को विदेश भाग गई पूजा
पूजा क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के बहरामपुर की रहने वाली है। पुलिस जांच के क्रम में पूजा के घर पहुंची तो वह घर पर नहीं मिली। पूछताछ में पूजा के पिता के मोबाइल से एक टिकट मिला जो पूजा के नाम पर था। टिकट 16 मार्च का दुबई का था। आशंका जताई जा रही है कि पूजा भी विदेश भाग गई है।



एसआईटी बनाई जाएगी

मामले में हजारों लोग पीड़ित हैं। गंभीरता को देखते हुए मामले में पुलिस अधिकारियों ने एसआईटी (विशेष जांच दल) बनाने की बात कही है। एसआईटी गहनता से इसी मामले की जांच करेगी और आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें