गाजियाबाद। अटोर स्थित आरआर क्रिकेट मैदान पर खेले गए मैच में एनसीआर वॉरियर्स की टीम दो विकेट से विजेता बनी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्लैश हिटर की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 206 रन बनाए। बल्लेबाज लक्की ने 31 रनों का योगदान दिया। गेंदबाज पियूष ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एनसीआर वॉरियर्स की टीम ने 19.3 ओवर में आठ विकेट पर 207 रन बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज युग ने 50 रनों की पारी खेली। वहीं विजेता टीम के गेंदबाज पियूष ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया।