फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला का गला दबाकर कान के कुंडल, चेन तोड़कर ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी में तीन बदमाशों ने महिला का गला दबाकर उसके कानों के कुंडल और गले से चेन तोड़ ली। घटना के दौरान महिला मौके पर ही बेहोश हो गई। महिला के कान में चोट आई, डॉक्टरों को सात टांके लगाने पड़े। लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी अत्री वाली गली में मुनेश त्यागी परिवार के साथ रहते हैं। वह दूध की डेयरी चलाते हैं। शुक्रवार शाम उनकी पत्नी बीना त्यागी (52) घर से कुछ दूरी पर पैदल जा रही थी। बीना त्यागी ने बताया कि घर में एक चूहा पकड़ा था। वह उस चूहे को छोड़ने गली के बाहर जा रही थी। तभी तीन अज्ञात बदमाश आए। एक बदमाश ने पीछे से उनका गली पकड़ कर दबा दिया। गला दबने से उनकी आवाज नहीं निकली। दो अन्य बदमाशों ने उनके कान से कुंडल और गले से चेन तोड़ ली। घटना के दौरान बीना बेहोश हो गई। बीना वहीं गिर गई। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। आसपास के लोग जब वहां पहुंचे, तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बीना को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बीना के सात टांके लगाए। बीना ने बताया कि दो छोटे कद और एक लंबे कद का बदमाश था। उन्होंने पुलिस को मामले की शिकायत दी हैं। एसीपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं। पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस बदमाशों के नजदीक पहुंच गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें