फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बदमाशों ने चोरी करने के बाद दुकान में लगाई आग

विज्ञापन
मोदीनगर। दुकान में चोरी कर आग लगाई। संवाद
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की संजयपुरी कॉलोनी में बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात दुकान में कुंबल कर लाखों रुपये की नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। बदमाशों ने चोरी करने के बाद दुकान में आग लगा दी। दुकानदार ने थाने में घटना की तहरीर दी है। संजयपुरी कॉलोनी निवासी कृष्णपाल सिंह परचून और टायर की दुकान करते हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे चार बदमाश कुंबल कर दुकान में दाखिल हुए और एक लाख रुपये से अधिक नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। बदमाशों ने चोरी करने के बाद दुकान में आग लगा दी। आग से अन्य कीमती सामान और फर्नीचर जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे कृष्णपाल को देखकर बदमाश भाग गए। उन्होंने एक बदमाश को पहचानने का दावा किया है। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें