फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पता पूछने के बहाने महिला से गहने-नकदी ले भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में सुपरटेक सोसायटी के पास घरेलू सहायिका कमला देवी से पता पूछने के बहाने तीन बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर 90 हजार की नकदी और गहने उतरवा ले गए। उस दौरान उनके साथ उनकी एक परिचित महिला भी थीं। मामले में उन्होंने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

डूंडाहेडा निवासी कमला देवी ने बताया कि आठ सितंबर को वह काम करके दोपहर सवा 12 बजे घर जा रही थीं। इसी दौरान सोसायटी के गेट पर उनकी परिचित मोनी मिल गईं। दोनों मोनी का बैंक खाता खुलवाने के लिए डूंडाहेडा रोड की तरफ जाने लगे। जैसे ही दोनों महागुन सोसायटी के बराबर में पहुंचे, तो एक युवक ने उनसे गली नंबर चार के बारे में पूछा। तभी उसका दूसरा साथी भी आ गया। दोनों बात करने लगे इसी बीच उनका तीसरा साथी भी आ गया। वे बात करते हुए उन्हें सुपरटेक सोसायटी के पास ले गए।
कमला देवी के पति ने बताया कि इसी बीच उन युवकों ने उनकी पत्नी को पानी दे दिया जिसके बाद वह बेसुध हो गईं और युवक उनके थैले में से 90 हजार रुपये, कुंडल, तावीज, पाजेब, चांदी की चेन, मोबाइल व अन्य दस्तावेज लेकर चले गए। वहां से मोनी भी चली गई। वह कुछ समझ पाती तब तक सभी वहां से चले गए। घर पहुंचकर परिवार वालों को पूरी घटना बताई। एसीपी वेव सिटी लिपी नगायच ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें