फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सेवानिवृत्त शिक्षक से नकदी से भरा बैग लेकर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में सेवानिवृत्त शिक्षक महेंद्र सिंह को लिफ्ट देकर हरिद्वार छोडऩे का झांसा देकर बदमाशों ने कार में बैठा लिया और रास्ते में उतारकर बैग लेकर भाग गए। उनके बैग में 90 हजार की नकदी समेत कीमती दस्तावेज थे। बदमाशों ने बसों की हड़ताल होने से बस नहीं मिलने की बात कहकर वारदात की। मामले में उन्होंने नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


नंदग्राम के सेवानगर में रहने वाले दुर्गेश कुमार ने बताया कि एक जनवरी को वह अपने पिता को हरिद्वार वाली बस में बैठने के लिए मेरठ रोड पर गए थे। इसी दौरान एक युवक उनके पास आया और बसों की हड़ताल चलने की बात कहने लगा। फिर उसने कहा कि उसे भी रुकड़ी जाना है। उसने कहा कि वह पार्सल की गाड़ी चलाता है। वह उन्हें हरिद्वार छोड़ सकता है। दुर्गेश कुमार ने बताया कि दोनों युवकों ने उनके पिता को झांसे में ले लिया और कहा की कार पार्सल की है, इसलिए बैग स्कैन होगा। इसके बाद वे लोहियानगर के पास उन्हें उतारकर बैग लेकर भाग गए। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों को ट्रेस करने के लिए टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें