फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लूटी गई डेढ़ करोड़ की रकम 10 से ज्यादा लोगों में बंटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर के औद्योगिक क्षेत्र में पांच दिसंबर को इंदिरापुरम के निशांत सरवैया के साथ हुई डेढ़ करोड़ की लूट तीन बदमाशों ने की, लेकिन रकम 10 से ज्यादा लोगों में बांटी गई। पुलिस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार करके 92.50 लाख रुपये बरामद कर चुकी है। जो मालखाने में जमा है लेकिन अभी तक वादी ने रकम अपनी होने का दावा भी नहीं किया है न ही रकम छुड़वाने के लिए अर्जी डाली है।
विज्ञापन


पांच दिसंबर को निशांत एक करोड़ रुपये कार में लेकर औद्योगिक क्षेत्र पहुंचे वहां उन्हें सौरभ सिरोही से 50 लाख रुपये लेने थे। सौरभ ने वहां आकर उन्हें 50 लाख रुपये दिए। इतने में तीन बदमाशों ने आकर निशांत की कनपटी पर तमंचा तान दिया और उन्हें वहां से ले गए। एक्सप्रेसवे पर दोनों को छोड़ कर बदमाश नकदी से भरे बैग लेकर भाग गए थे। निशांत ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कितनी रकम थे इसका जिक्र नहीं किया और न ही पुलिस को बताया। सूत्रों के अनुसार निशांत ने कुछ दिन बाद बयानों में इसका जिक्र किया। इनमें से पुलिस ने सुनील को पांच दिन की रिमांड पर रुपये बरामद किए थे। पुलिस ने सबसे पहले 11 दिसंबर को मुठभेड़ में सौरभ और नितिन को गिरफ्तार किया था। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि अन्य बदमाशों की तलाश में टीम लगी है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर उनसे शेष रकम बरामद की जाएगी।



आठ बदमाशों को पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी नितिन शर्मा से 22.50 लाख रुपये, हापुड़ के हाफिजपुर के सौरभ सिरोही से 10 लाख रुपये, मेरठ किठौर के चंद्रवीर उर्फ कलवा से 19.50 लाख रुपये, हापुड़ के काठीखेड़ा निवासी सुनील से नौ लाख रुपये, नकुल से पांच लाख रुपये, गौतमबुद्धनगर के बिसरख निवासी सौरभ शर्मा से 5.50 लाख रुपये, दनकौर निवासी सुखवीर भाटी से 10 लाख रुपये और बादलपुर निवासी दीपक पांचाल को गिरफ्तार कर 11 लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें