माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। योजनाओं के तहत ऋण लेने वालों से अब समाज कल्याण विभाग वसूली करेगा। इसके लिए विभाग बकाएदारों की सूची तैयार कर रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी संजय कुमार व्यास ने बताया कि शासन ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लोन लेने वाले लोगों से वसूली करने का आदेश प्राप्त हुआ है। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और विकास विभाग लिमिटेड के अंतर्गत संचालित स्वत स्वरोजगार योजना में लोन दिया गया है। सबसे पहले इन योजनाओं के लाभार्थियों से वसूली की जाएगी। इसके साथ ही साल 1997-98 से ऋण की अदायगी नहीं की है या किसी कारण कर नहीं पाए हैं तो ऐसे बकाएदारों को एक मुश्त समाधान योजनाओं के अंतर्गत लाभ दिया जाएगा। साथ ही जिन लोगों को ऋण लिए तीन से पांच साल हो गए हैं और डिफाल्टर की श्रेणी में आते हैं। ऐसे बकाएदारों को कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए जल्द ली गई धनराशि जमा करनी होगी। एक साथ जमा करने पर लाभार्थियों को विशेष छूट दी जाएगी। ....................... बकाएदारों से अब वसूली को शिकंजा कसा जाएगा। शासन स्तर से आए आदेश के बाद ही वसूली का काम शुरू किया गया है। जिले के बकाएदारों की सूची तैयार की जा रही है। वसूली की कार्रवाई जल्द शुरू कर दी जाएगी। संजय कुमार व्यास, जिला समाजकल्याण अधिकारी