फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जांच अधिकारी ने वैशाली पहुंच दर्ज किए पैरा एथलीट के बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। जांच अधिकारी अपर नगर आयुक्त पल्लवी सिंह ने मंगलवार को वैशाली पहुंचकर पैरा एथलीट दीपक कुमार के बयान दर्ज किए। खोखा लगाने से लेकर टूटने और सफाई नायक के परेशान करने के आरोपों को लेकर पूछताछ हुई। जांच अधिकारी ने ग्रीन बेल्ट में दोबारा खोखा बनाने पर आपत्ति जताई। इस कारण मंगलवार को खोखा मरम्मत का काम नहीं हो सका।
विज्ञापन

पैरा एथलीट दीपक कुमार ने बताया कि दोपहर 12 बजे के आसपास नगर निगम से जांच अधिकारी वैशाली पहुंचीं। उन्होंने दीपक को मौके पर बुलाकर खोखा लगाने के बारे पूछा। दीपक ने बताया कि वर्ष 2020 में मुद्रा लोन लेकर खोखा लगाया था। शुरुआत में खोखे में खाने का काम शुरू किया था। कारोना काल में काम बंद हो गया। लॉकडाउन के बाद दोबारा यही काम शुरू किया लेकिन चल नहीं पाया तो चिप्स, पानी, जूस बेचने का काम किया।

300 रुपये सफाई, 1500 रुपये देते थे निगम टीम को
दीपक ने जांच अधिकारी को बताया कि प्रतिदिन 10 रुपये सफाई के रूप में कर्मचारियों को देते थे जबकि 1500 रुपये सफाई नायक को देते थे लेकिन हर महीने सफाईकर्मी लेकर जाता था। अक्तूबर नंबवर माह में सफाई नायक ने पांच हजार रुपये मांगे थे। रुपये नहीं देने की खुंदक में ही सफाई नायक ने बुलडोजर चलाने की कार्रवाई कराई थी।
विज्ञापन


विजयनगर जोन भेजे गए सुपरवाइजर
मुख्य सफाई निरीक्षक डा. मिथलेश ने बताया कि वैशाली में तैनात सफाई सुपरवाइजर ओमवीर को पैरा एथलीट का खोखा तोड़ने के मामले में वसुंधरा जोन से हटा दिया गया है। ओमवीर को विजयनगर जोन में भेजा गया गया है। ओमवीर वसुंधरा जोन में एक दशक से ज्यादा से जमे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें