फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले आरोपियों के घर दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। इंद्रप्रस्थ आवासीय योजना के फ्लैट में भ्रूण लिंग परीक्षण करने के मामले में फरार आरोपियों के घर पुलिस ने दबिश दी। मामले में पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। तीन आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे सोनू विजय और राहुल के घर और ठिकानों पर दबिश दी गई है। हरियाणा के गुरुग्राम की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गाजियाबाद के स्वास्थ्य विभाग की टीम को इस बारे में सूचना दी थी और फिर नकली महिला ग्राहक बनाने के बाद सोनू दलाल से सौदा तय हुआ था। सोनू के भोपुरा स्थित एक स्थान पर बुलाए जाने पर महिला को 15 हजार रुपये देकर भेजा था। इस दौरान इंद्रप्रस्थ आवासीय योजना के भ्रूण लिंग परीक्षण के लिए फ्लैट में अल्ट्रासाउंड होने पर टीम ने छापा मारकर पांच लोगों को गिरफ्तार किश गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें