फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला के दो पति, साथ रखने को एक भी तैयार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। महिला के दो पति होने के बावजूद भी उसके रहने का ठिकाना नहीं है। परिवार परामर्श केंद्र में महिला ने मामला दर्ज कराया है कि पति उसे अपने साथ नहीं रख रहा है। काउंसिलिंग में पता चला कि महिला के दो पति हैं और दोनों भाई हैं।
विज्ञापन

लोनी निवासी महिला ने बताया कि परिवार की सहमति से हिमाचल में उसकी शादी हुए तीन साल हो गए हैं। उसके पति का किसी और से अफेयर चल रहा है जिसकी वजह से उसे साथ नहीं रखना चाहता। महिला ने बताया कि उसकी शादी बड़े लड़के से होने वाली थी। शादी से पहले उस लड़के ने कहा कि उसे कहीं शादी के कागज लगाने हैं, इसके लिए उसने लड़की वालों से पहले कोर्ट मैरिज करने को कहा। लड़की वालों ने कोर्ट मैरिज करा दी। कोर्ट मैरिज करने के बाद लड़का किसी और के साथ भाग गया। शादी से दस दिन पहले लड़के वालों ने बताया कि लड़का भाग गया है। इसके बाद छोटे भाई से महिला की शादी कराई गई। लेकिन अब छोटा भाई भी उसे रखने के लिए तैयार नहीं है।
मामले की काउंसलिंग आभा शर्मा, इंस्पेक्टर मुनेश चौधरी और नीलम कर रही हैं। इंस्पेक्टर मुनेश चौधरी ने बताया कि लड़का काउंसिलिंग में उपस्थित नहीं था। दोनों भाईयों के नाम नोटिस भेजा है, क्योंकि दोनों ही महिला के पति हैं। परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी नेहा चौहान ने कहा कि अगर लड़का अगली काउंसिलिंग में भी नहीं आता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें