फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जीडीए के भ्रष्ट अभियंताओं की सूची शासन ने की तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में कार्यरत भ्रष्ट अभियंताओं की सूची शासन ने कार्रवाई के लिए तलब की है। साथ ही उनकी पत्रावली मांगी गई है, जिन अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति हुई थी, लेकिन शासन स्तर पर पत्रावली दबा दी थी। शासन के विशेष सचिव नीरजा कुरील ने पत्र जारी कर कहा है कि बीते पांच साल में अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति शासन को की गई थी उनकी सूची उपलब्ध कराई जाए। जीडीए में 10 ऐसे अभियंता कार्यरत हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति की गई थी। जीडीए की संस्तुति के बाद अभियंता सेटिंग कर कार्रवाई के पत्र बीच में गायब करा देते हैं। शासन तक पत्र न पहुंचने के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित नहीं हो पाती है। कार्रवाई की संस्तुति के पत्र गायब कराने मामला पिछले दिनों शासन में पहुंचा। इसके बाद शासन में विशेष सचिव ने पत्र जारी कर जीडीए समेत सभी विकास प्राधिकरण से रिपोर्ट तलब की है। एक अप्रैल 2018 से लेकर 31 मार्च 2023 तक गड़बड़ी करने वाले किन-किन अभियंताओं के खिलाफ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व सचिव द्वारा कार्रवाई के लिए पत्र शासन को भेजे गए। उन्होंने यह रिपोर्ट प्राथमिकता के आधार पर तैयार कर एक सप्ताह में शासन में भेजने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में जीडीए के सचिव बृजेश कुमार का कहना है कि शासन का पत्र आ गया है। आरोपी अभियंताओं की सूची तैयारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें