फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रेड शो में दिखेगा गाजियाबाद के उद्योगों का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में इस बार गाजियाबाद के उद्योगों का जलवा दिखेगा। विश्वभर से आने वाले खरीदार एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत गाजियाबाद के इंजीनियरिंग उद्योगों के आधुनिक उत्पादों को देख सकेंगे। इसके अलावा टेक्सटाइल, हैंडीक्राफ्ट, कॉस्मेटिक व हर्बल उत्पादों को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलेगा। ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सिंतबर तक आयोजित होने जा रहे इस ट्रेड शो में जनपद के 100 से ज्यादा उद्योगों के उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त श्रीनाथ पासवान ने बताया कि गाजियाबाद से ओडीओपी, पुराने और नए निर्यातकों के अलावा एमएसएमई, महिला व युवा उद्यमी इंटरनेशनल ट्रेड शो में अपने उत्पादों का प्रदर्शन करने जा रहे हैं। अब तक 50 से अधिक उद्योगों ने पंजीकरण कराकर अपने स्टॉल बुक कराने की तैयारी कर ली है। ओडीओपी योजना के तहत गाजियाबाद को मशीनरी प्रोडक्ट में पहचान मिली है। इस श्रेणी में ही 10 से अधिक निर्यातक अपने उत्पाद देश-विदेश से आने वाले दर्शकों के समक्ष पेश करेंगे।
टेक्सटाइल क्षेत्र में नामी कंपनी शेड्स ऑफ यू, एक्सकोर्ट ओवरसीज, डीके इंडस्ट्रीज और विस्टा होम फर्निशिंग के अलावा नए निर्यातक कंपनियां अजीरो, ओमे इलेक्ट्रोमेक, श्रीजी स्टील, श्रीजी स्टांपिंग, कुबेर रबड़, आईजीएस अपैरल, हाई स्पीड इंडस्ट्रीज, तोशी आउटोमेशन, डिस्टि्रक्ट नाइन, डिजाइन कारखाना सहित कई कंपनियां ट्रेड शो में अपने उत्पादों का जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि ट्रेड शो के लिए सरकार की तरफ से कई तरह की सुविधा और रियायत दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें