फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कॉलोनी में दुकान पर गई युवती को घर में खींचकर दुष्कर्म, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी में रविवार रात दुकान पर सामान लेने गई युवती को तीन युवकों ने घर में खींचकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला के पति की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 20 वर्षीय पुत्री के साथ किराये के मकान में रहती हैं। युवती रविवार रात घरेलू सामान लेने के लिए कॉलोनी की दुकान पर गई थी। दुकान पर सामान नहीं मिलने पर युवती आगे बढ़ गई। आरोप है कि इसी दौरान वहां खड़े युवकों ने सामान देने के बहाने युवती को रोक लिया और उसका मुंह भींचकर घर में खींच ले गए। आरोपियों ने युवती के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने युवती को धक्का देकर घर के बाहर फेंक दिया। बदहवास युवती ने घर पहुंचकर मां को आपबीती बताई। मां ने विरोध जताया ताो आरोपियों और उनके परिजनों ने मां बेटी के साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। युवती ने मां के साथ थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि अनुज, देवांश और मंयक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दो आरोपी सगे मौसेरे भाई और एक आरोपी उनका ममेरा भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें