गाजियाबाद। रेलवे स्टेशन से किशोरी को बहला-फुसलाकर घर लाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विजयनगर के प्रताप विहार एल-ब्लॉक में रहने वाला एक युवक बुधवार रात किशोरी को परेशान देख उसके पिता से बात कराने और अपनी पत्नी से बात कराकर परेशान न होने का झांसा दिया। इसके बाद बाइक पर बैठाकर अपने घर ले गया। रात में किशोरी को कमरे में बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में कमरे में बंद कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह किशोरी ने खिड़की से कूदकर जान बचाई और लोगों को आपबीती बताई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। किशोरी ने बताया कि वह शाहजहांपुर से एक लड़की के साथ आई थी, जो उसे छोड़कर चली गई। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर गाजीपुर जाने वाली ट्रेन के बारे में जानकारी कर रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उससे कहा कि रात में कहां जाएगी मेरे घर रुक जाओ सुबह भेज देंगे। इसी बीच उसके पिता से बात कराने की भी बात कही। आरोपी ने अपनी पत्नी से भी बात कराई। बहकाकर किशोरी को बाइक पर बैठाकर वह अपने साथ ले गया। रात में उसने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी। आरोपी ऋषिपाल प्रताप विहार सेक्टर-12 का रहने वाला है। वह यहां किराये पर पत्नी के साथ रहता है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पत्नी ने दिया पति का साथ
आरोपी जब किशोरी को कमरे में बंद करके दुष्कर्म करने लगा तो किशोरी के चिल्लाने पर उसकी पत्नी किशोरी को ही गाली-गलौज कर डांटने लगी। किशोरी ने आपबीती लोगों को बताई तो किसी ने उसका वीडियो बना लिया।