फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गिरोह लूटता था चेन और कुंडल, महिला मित्र बेचकर करती थी बंटवारा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली पुलिस ने महिलाएं और युवतियों से सोने के गहने लूटने वाले गिरोह के दो सदस्य व महिला मित्र समेत चार को गिरफ्तार किया है। इनसे एक पीली धातु की चेन, कानों की पीली धातु की चार बाली, चोरी की दो मोटरसाइकिल व लूट-चोरी का सामान बेचने में मिले 42 हजार रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में पता चला कि दोनों लूट के गहनों को लाकर महिला को देते थे फिर वह विजयनगर के सराफ को बेचकर रकम का आपस में बंटवारा करती थी। पुलिस ने लूट और चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है।
विज्ञापन


डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि नकीब उर्फ हाशिम पुत्र छिदू मिस्त्री और शान मोहम्मद शौकीन निवासी खोड़ा काॅलोनी व महिला मित्र के अलावा विजयनगर में अकबरपुर बहरामपुर के सराफ अफसर मलिक पुत्र लियाकत अली को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि नकीब और शान मोहम्मद दोनों चोरी की बाइक से लूट की घटनाएं करते थे। दोनों दिन निकलते ही पार्क और सड़क किनारे घूमती महिलाएं व ऑफिस जातीं युवतियों को निशाना बनाते थे फिर बाइक से सोने की चेन और कानों के कुंडल लूट लेते थे। दोनों ने 24 नवंबर 2023 को प्रहलादगढ़ी चौकी क्षेत्र में कानपुर के कारोबारी और सपा नेता की रिश्तेदार नेहा जैन से हीरे का हार लूटा था जबकि 10 फरवरी को शक्तिखंड में महिला से चेन लूट ली थी। इसके अलावा चार मार्च को वसुंधरा में एक व्यक्ति गले से सोने की चेन तोड़कर भाग गए थे।
दोनों ने बताया कि वे लूट के गहनों को महिला मित्र को देते थे फिर वह गहनों को सराफ अफसर मलिक के पास सस्ते दाम में बेच देती थी। महिला रकम का आपस में बंटवारा करती थी। सराफ अफसर मलिक ने कबूला कि उसने लूट का सामान गलाकर दूसरे आभूषण बना लिए थे। बाद में उन्हें बेचकर मुनाफा कमाता था। विभिन्न घटनाओं में दोनों ने खोड़ा से चोरी की बाइक का इस्तेमाल किया था। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी शान मोहम्मद पर गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद के थानों में लूट और चोरी के सात मुकदमे जबकि नकीब पर दिल्ली में चोरी का एक, गाजियाबाद में लूट, चोरी व एनडीपीएस के 13 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें