इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र में गिरोह के सदस्यों ने तीन कारों के शीशे तोड़कर फोन और बैग समेत नकदी व कागजात चोरी कर लिए। पुलिस शिकायत पर सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। ज्ञानखंड-एक में रहने वाले प्रेम कुमार वर्मा बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली स्थित ऑफिस जा रहे थे। रास्ते में एक ग्रोसरी स्टोर से सामान लेने के लिए वह रुक गए और गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर अंदर चले गए। आरोप है कि चोर कार का शीशा तोड़कर बैग, आधार कार्ड, डेबिट-क्रेडिट कार्ड समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। दूसरी घटना चोरों ने शिप्रा सन सिटी में शिव मंदिर के बाहर की। रिगालिया हाइट सोसायटी में रहने वाली सुनीधी बिष्ट की कार के चोरों ने शीशे तोड़कर ऑफिस का बैग चोरी कर लिया। उसमें लैपटॉप, मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड समेत अन्य सामान था। वहीं, वसुंधरा में सब्जी मंडी के पास बदमाशों ने पंकज कुमार की कार के शीशे तोड़कर लैपटॉप, डेबिट कार्ड, 15 हजार रुपये और कीमती सामान चोरी कर लिया। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि गिरोह की पहचान के लिए कैमरे की फुटेज खंगाल रहे हैं।