रिस्टल गांव में आबकारी विभाग द्वारा छापेमारी कर पकड़ी कच्ची शराब बनाने की भट्टी।
- फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। रिस्तल गांव के जंगल में भट्टी लगाकर शराब बना रहे तस्करों के ठिकानों पर आबकारी विभाग की टीम ने सोमवार को छापेमारी की। आबकारी की टीम को देखकर पांच आरोपी मौके से फरार हो गए। टीम ने यहां से ५५ लीटर कच्ची शराब बरामद की है। जबकि ३५ सौ लीटर लहन नष्ट कर दिया।
आबकारी इंस्पेक्टर शीला मिश्रा और इंस्पेक्टर त्रिभुवन ने बताया कि टीम को सोमवार सुबह रिस्तल गांव के जंगल में भट्टी लगाकर शराब तैयार करने की जानकारी मिली थी। सूचना पर इंस्पेक्टर हेमलता रंगनानी और आशीष पांडेय टीम के साथ रिस्तल के जंगल में पहुंचे। जिन्हें देखकर पांच आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। टीम ने ५५ लीटर कच्ची शराब १८ ड्रम और एक मिनी ट्रक जब्त किया। टीम ने ३५ सौ लीटर लहन और छह भट्टियां नष्ट की हैं। इंस्पेेक्टर त्रिभुवन ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान बेचने के लिए यह कच्ची शराब तैयार की जा रही थी। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।