लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में जालसाज ने एक युवक के खाते से फोन कर 31 हजार रुपए निकाल लिए। चमन विहार लोनी निवासी अमित आनंद मिश्रा ने बताया कि 10 जून को अनजान नंबर से एक फोन आया। आरोपी ने अपने आपको परिचित बताया। इस दौरान आरोपी ने उन्हें बातों में उलझा कर कुछ जरूरी जानकारी ले ली। इसके बाद उनके पेटीएम से 31 हजार रुपए निकाल लिए। मामले में अंकुर विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की साइबर सेल जांच कर रही है।