फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: उड़नदस्ते ने कार से 10.50 लाख की नकदी बरामद की

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर कादराबाद पुलिस चौकी के समीप निकाय चुनाव के चलते चेकिंग के कर रहें उड़नदस्ते ने बुधवार शाम एक कार से 10.50 लाख रुपये की नकदी बरामद की। कार सवार रकम के बार में कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका इसलिए उड़नदस्ते ने रकम जब्त कर आयकर विभाग को मामले की सूचना दी। आशंका है कि रकम निकाय चुनाव में खपाई जानी थी।
विज्ञापन

निकाय चुनाव को देखते हुए उड़नदस्ते के मजिस्ट्रेट पंकज पुष्कर व पुलिस उपनिरीक्षक संजीव कुमार एक पुलिसकर्मी के साथ दिल्ली-मेरठ मार्ग पर कादराबाद पुलिस चौकी के समीप बुधवार शाम चेकिंग कर रहें थे। इसी बीच गाजियाबाद से मेरठ की ओर जा रही एक कार को रोका गया। चेकिंग के दौरान कार से 10.50 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि कार सवार साहिबाबाद निवासी रोबिन नकदी के बार में कोई साक्ष्य नहीं दे सके। नकदी से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की गई है। चर्चा रही कि कार में कोई महिला भी सवार थी, हालांकि पुलिस ने इसकी जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें