फोटो)
साहिबाबाद। वसुंधरा स्थित एसजी इम्प्रेशन सोसायटी में शुक्रवार को फ्लैट ओनर फेडरेशन के चेयरमैन कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा कि प्रशासन और जीडीए सहयोग करें तो शहर की समस्याओं का समाधान हो सकता है। उन्होंने कहा कि सड़कों के गड्ढे भरने के लिए ईकोफिक्स तकनीक अपनाने का सुझाव दिया गया। फेडरेशन के अनुसार इस तकनीक में स्टील उद्योग से निकलने वाले वेस्ट स्लैग को पॉलिमर बाइंडर के साथ मिलाकर गड्ढे भरे जाते हैं। इसमें बड़ी मशीनरी की जरूरत नहीं होती और करीब 15 मिनट में यातायात शुरू किया जा सकता है। बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारी तरुण चौहान ने कहा कि फेडरेशन ने अपार्टमेंट एक्ट की धारा 48 के तहत फेडरेशन के अधिकारों को स्पष्ट कराने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील करने का निर्णय लिया गया है।