साहिबाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हिंडन एयरफोर्स से दिल्ली रवाना होने के दौरान लोनी-भोपुरा रोड पर गाड़ी चालक ने यातायात पुलिस के मुख्य आरक्षी छोटे लाल से बदतमीजी कर दी। आरोप है कि चालक ने वीआईपी कार्यक्रम में ऑटो चालकों को हटाने का विरोध किया। साहिबाबाद पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मुख्य आरक्षी छोटे लाल ने बताया कि मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ के आने के दौरान मोहन नगर पर लोनी रोड पर ड्यूटी कर रहे थे। वह ऑटो चालकों को मुख्य रोड से हटा रहे थे। एक चालक को समझाने पर वह ऑटो को लेकर चला गया। तभी एक कार चालक वहां पहुंचा और ऑटो चालकों को हटाने का विरोध किया। उन्होंने गाड़ी के चालक को वीवीआईपी डयूटी का हवाला दिया। उसके बावजूद उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। मुख्य आरक्षी ने पकड़ने का प्रयास किया तो चालक धमकी देकर भाग गया। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय का कहना है कि गाड़ी नंबर से चालक की पहचान कर उसे तलाश रहे हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
-