फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: और बेहतर होगी जिले की यातायात व्यवस्था, मिलेंगे 225 पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद।
विज्ञापन

जिले को 225 यातायात पुलिसकर्मी और मिलने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि यातायात पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ने से जिले की यातायात व्यवस्था और बेहतर होगी। डीसीपी यातायात सच्चिदानंद ने बताया कि नागरिक पुलिस से 225 पुलिसकर्मियों को यातायात पुलिस में तैनात कराया जाएगा। एक माह इनकी ट्रेनिंग होगी। इसके बाद इनको ड्यूटी पर भेजा जाएगा। इसमें दो टीआई, छह टीएसआई, 52 पुरुष हेड कांस्टेबल, 13 महिला हेड कांस्टेबल, 122 पुरुष सिपाही, 30 महिला सिपाहियों को ट्रेनिंग देने के लिए चयनित किया जाएगा। बता दें कि हादसे की रोकथाम के लिए शासन स्तर से लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। इसी क्रम में यातायात पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें