गाजियाबाद। कलक्ट्रेट भवन को दूसरी जगह शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जीडीए उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर कलक्ट्रेट केलिए मेरठ रोड के आसपास जमीन तलाशने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने अपने पत्र में ऐसी जगह तलाशने के लिए कहा है जहां कलक्ट्रेट का बहुमंजिला भवन बन सके और वहां वाहनों के पार्किंग की पूरी सुविधा हो। साथ ही यह भी प्रस्ताव दिया है कि नया भवन बनने के बाद जीडीए कलक्ट्रेट परिसर को कमर्शियल या आवासीय भवन बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकता है। कलक्ट्रेट में पार्किंग की समस्या को देखते हुए यह योजना बनाई गई है।