फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Suicide: मायके में पंखे से लटका मिला महिला का शव, पति के जुल्मों से प्रताड़ित थी पीड़िता

Mon, 14 Aug 2023 01:16 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

महिला का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। बताया गया है कि तनाव में आकर महिला ने खुदकुशी की है। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई कर देती तो वह डिप्रेशन में नहीं आती, डिप्रेशन में आकर अर्शी ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादनगर के आर्यनगर कॉलोनी में रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत हो गई। महिला का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। बताया गया है कि तनाव में आकर महिला ने खुदकुशी की है, पति से विवाद के बाद से महिला अपने मायके में रही थी।

विज्ञापन

आर्यनगर कॉलोनी निवासी अर्शी (27) पुत्री रियासत अली का निकाह मार्च 2020 में कोर्ट कॉलोनी निवासी अशरफ से हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद पति उसे प्रताड़ित कर रहा था। पति से विवाद के बाद से अर्शी अपने मायके में रह रही थी। मृतका के भाई मकबुल, शाने आलम व मौसी आसमां का आरोप है कि बार बार शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

रविवार सुबह करीब आठ बजे अर्शी कमरे से बाहर नहीं निकली तो खिड़की से देखा तो वह पंखे से लटक पड़ी थी। परिजनों ने महिला को नीचे उतारकर स्थानीय अस्पताल में दिखवाया। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई कर देती तो वह डिप्रेशन में नहीं आती, डिप्रेशन में आकर अर्शी ने यह कदम उठाया है। एसीपी नरेश कुमार का कहना है कि दंपती का मामला कोर्ट में विचाराधीन है, तनाव में आकर महिला ने खुदकुशी की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें