फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कोरोना मुक्त हो चुके मरीजों की नही थम रही खांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। लगातार मौसम में हो रहा बदलाव कोरोना संक्रमण मुक्त मरीजों पर भारी पड़ रहा है। संक्रमण मुक्त हो चुके लोग कई दिन तक खांसी से परेशान हो रहे हैं। ऐसे लोगों को डॉक्टर दवाई लेने के साथ ही तली-भुनी और ठंडी चीजों से परहेज करने की सलाह दे रहे हैं। मार्च से लेकर अब तक 133 मरीज कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, इनमें से 58 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, लेकिन 15 दिन बाद भी सूखी खांसी से परेशान हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि मौसम में चल रहे बदलाव से लोगों को सर्दी, खांसी और जुकाम की परेशानी हो रही है। इन लोगों की जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो रही है। ऐसे में जरूरी है कि लोग कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें। मास्क का प्रयोग करें और हाथ मिलाने से परहेज करें। इसके साथ ही उचित दूरी बनाए रखने के साथ खांसते, छींकते समय मुंह को कोहनी या रूमाल से कवर करें।
24 घंटे में मिले 17 संक्रमित
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि 24 घंटे में 1573 लोगों की जांच के बाद शनिवार को आई रिपोर्ट में 17 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक मार्च से अब तक 133 संक्रमित मिल चुके हैं। इस समय 75 मरीजों का इलाज चल रहा है। 10 मरीज अलग अलग अस्पताल में भर्ती हैं। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि 24 घंटे में 12 संक्रमितों का आइसोलेशन पूरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें