फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सीकरी महामाया देवी चैत्र नवरात्र मेले का ठेका 2.30 करोड में छूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। गांव सीकरी खुर्द स्थित प्रसिद्ध व पौराणिक महामाया देवी मंदिर पर लगने वाले वार्षिक चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में बुधवार शाम तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में मेले के अध्यक्ष उपजिलाधिकारी अजीत सिंह, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन विनोद वैशाली और ईओ नरेंद्र मोहन मिश्रा के नेतृत्व में चढ़ावे, तहबाजारी, पार्किंग और लाइटिंग के ठेके की प्रक्रिया पूरी हुई। ठेका प्रक्रिया में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस बार चढ़ावे की सबसे अधिक बोली एक करोड़ तीन लाख रुपये लगी। बीते वर्ष चढ़ावे का ठेका 63 लाख रुपये में छूटा था। इस बार मनजीत भगत जी ने चढ़ावे की सबसे अधिक बोली लगाकर ठेका अपने नाम किया। कई वर्षों बाद इस बार तहबाजारी का ठेका भी छोड़ा गया। तहबाजारी का ठेका एक करोड़ सत्ताईस लाख रुपये में छोड़ा गया। इस बार पार्किंग के ठेके के लिए बोली नहीं लगी। नगर पालिका परिषद पार्किग की व्यवस्था खुद करेगी। पार्किग मेले से लगभग दो किलोमीटर दूर चार अलग-अलग स्थानों पर लगाई जाएगी। बता दें कि सीकरी खुर्द महामाया देवी मंदिर पर लगने वाला वार्षिक चैत्र नवरात्र मेला उत्तर भारत का प्रसिद्ध मेला है। मेला प्रथम नवरात्र से शुरू होकर नवमी तक चलता है। मेले में लगभग 20 लाख श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस अवसर एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा, नगर पालिका के आरआई अंकित चौधरी और अंकित गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें