फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हलवाई ने घर में घुसकर महिलाओं को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। हापुड़ मार्ग स्थित गदाना गांव में शादी समारोह की दावत के लिए बुक किए हलवाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर वृद्धा और अन्य महिलाओं को बेरहमी से पीट कर घायल कर दिया। देवदत्त ने बताया कि उन्होने अपने रिश्तेदार की शादी के लिए गांव निवासी हलवाई को बुक किया था। बृहस्पतिवार सुबह हलवाई दो साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और उनकी मां व अन्य महिलाओं को गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी हलवाई ने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर वृद्धा और अन्य महिलाओं को पीट दिया। भीड़ जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें