लोनी। कपड़ा कारोबारी शुभम शर्मा ने फायदा इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुभम शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2024 में उनकी फर्म भारद्वाज एंटरप्राइजेज और फायदा इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड के बीच 17 जून 2024 को लिखित समझौता हुआ था। इसमें उन्होंने 10 लाख रुपये आरटीजीएस करते हुए कंपनी के खाते में जमा किए थे। इसके एवज में कंपनी को हर माह काम देना था, लेकिन कुछ ही दिन बाद कंपनी ने वादा तोड़ दिया। रुपये भी वापस नहीं किए। पांच अगस्त 2025 को फिर से दोनों कंपनी के बीच नया एग्रीमेंट किया गया। कंपनी पर उनके 5,34,406 रुपये बकाया थे और इनमें से कुछ रुपये दे दिए गए। बाकी करीब 3,34 लाख रुपये देने थे। आरोप है कि कंपनी ने उक्त राशि नहीं दी तो और रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी गई। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।