फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खुद रकम छिपाकर कलेक्शन एजेंट ने पुलिस को दी थी लूट की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। इंद्रापुरी कॉलोनी में चार बदमाशों द्वारा करीब डेढ़ लाख रुपये की झूठी सूचना देने वाले कलेक्शन एजेंट को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने एजेंट के ठिकाने से करीब एक लाख 23 हजार रुपये बरामद भी कर लिए है। पुलिस के द्वारा पूछे गए सवालों में उलझने के बाद एजेंट ने सच बोल दिया।
विज्ञापन


कार्यवाहक एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि कलेक्शन एजेंट हिमांशु ने बुधवार रात पुलिस को सूचना दी थी कि चार बदमाशों ने उनसे करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए हैं। हिमांशु इंद्रापुरी कॉलोनी निवासी तेल कारोबारी संदीप गोयल का कलेक्शन एजेंट है। पुलिस ने मामले में जांच की तो, लूट फर्जी नजर आई। हिमांशु बार-बार लूट का स्थान बदल रहा था। हिमांशु ने पुलिस के साथ मिलकर करीब 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। किसी भी फुटेज में बदमाश नहीं दिखे।
हिमांशु बार-बार लूट का स्थान भी बदल रहा था। इस मामले में संदीप गोयल ने अपने एजेंट पर शक जताते हुए पुलिस को शिकायत की थी। 48 घंटों तक हिमांशु पुलिस को लूट की ही बात कह रहा था। पुलिस ने हिमांशु से सवाल पर सवाल किए, तो उसने अपना सच पुलिस के सामने रख दिया। हिमांशु ने बताया कि लालच में आकर उसने यह कार्य किया है। एसीपी ने बताया कि मामले में हिमांशु को हिरासत में लेकर और पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें