साहिबाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गाजियाबाद आ रहे हैं। वह केबिनेट मंत्री सुनील शर्मा के बेटे के सगाई समारोह सीआईएसएफ रोड स्थित ग्रांड पियाजा में शामिल होंगे। इसके लिए केबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री समेत कई राज्य व केंद्र मंत्रियों को आमंत्रित किया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शाम करीब पौने सात बजे समारोह में पहुंचेंगे और कुछ समय बाद लौट जाएंगे। मुख्यमंत्री के साथ ही राज्य व केंद्र स्तर के मंत्रियों और राजनीतिक हस्तियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।