फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवक को बोनट पर बैठाकर थाने में घुसाई कार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाने के पास कार चालक की बाइक सवार युवक से रुपये के लेन-देन पर कहासुनी हो गई। घटना 25 जुलाई की है। विवाद बढ़ने पर हेलमेट पहनकर खड़ा युवक चालक को रोकने के लिए बोनट पर बैठ गया। आरोप है कि चालक गुस्से में गाड़ी चलाकर शालीमार गार्डन थाने में घुस गया और कार्यालय के सामने रोक दी। शनिवार को वीडियो वायरल होने पर मुख्य आरक्षी मनोज कुमार ने गाड़ी नंबर से चालक पर बीएनएस की धारा 281 उतावलेपन में गाड़ी चलाने और धारा-125 दूसरे युवक की जान को खतरे में डालने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस दोनों को तलाश रही है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर करीब 32 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हरे रंग का हेलमेट पहले युवक काले रंग की कार के बोनट पर बैठकर चिल्लाता नजर आ रहा है। वह चालक को गाड़ी रोकने के लिए कहता रहता है लेकिन उसने गाड़ी को तेज कर शालीमार गार्डन थाने में घुसा दिया। गनीमत रही कि चलती गाड़ी के नीचे दबने से युवक के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
वीडियो वायरल से मामला संज्ञान में आया है। दोनों पक्षों के बीच रुपये के लेन-देन का विवाद सामने आया है लेकिन चालक ने युवक को बोनट पर बैठाकर उसकी जान खतरे में डाली है। मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। दोनों पक्षों को तलाश कर रहे हैं। निमिष पाटिल, डीसीपी ट्रांस हिंडन जाेन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें