फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सुबह की सैर पर निकली वृद्धा को कार ने टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सुबह की सैर के लिए निकली नगर कोतवाली क्षेत्र की जटवाड़ा कालोनी में रहने वाली वृद्धा को हापुड़ मोड़ के पास कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की मौत हो गई। परिजनों ने कार नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

वृद्धा की बेटी सावित्री का कहना है कि उनकी मां धन्नो (78) बुधवार सुबह करीब छह बजे वह घर से घूमने के लिए निकली थीं। वह पैदल घूमती हुई हापुड़ मोड़ पर पहुंची तो पीछे से आई सफेद रंग की एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर मौके पर मौत हो गई। वहां से गुजर रहे उनके भतीजे जोगेंद्र ने उन्हें हादसे को देखा और तत्काल उन्हें सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कार चालक फरार हो चुका था। सावित्री का कहना है कि उन्होंने कार का नंबर नोट करके पुलिस को दिया है। इसी आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि कार नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों से फुटेज लेकर पहचान का प्रयास भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें