फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जेपी ग्रुप के गेस्ट असिस्टेंट को टक्कर मारकर कार चालक ने घसीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। ज्ञानखंड में सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास शनिवार रात चालक ने कार से जेपी ग्रुप के वरिष्ठ गेस्ट असिस्टेंट को टक्कर मारकर बाइक समेत सड़क पर घसीटा। लोगों के शोर मचाने पर चालक ने कार रोकी। गुस्साए लोगाें ने बोनट तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। लोगों ने लहूलुहान हालत में उन्हें पास के निजी अस्पताल ले गए। आरोप है कि चालक मदद के बहाने टूटे बोनट को लेकर भाग गया। पुलिस ने शिकायत के बावजूद उनका मुकदमा देरी से दर्ज किया।
विज्ञापन


अभयखंड-3 के सुरक्षा अपार्टमेंट में रहने वाले रामेश्वर दयाल (56) ने बताया कि वह बाइक से वैशाली कुछ सामान खरीदने गए थे। रात सवा आठ बजे वहां से लौटते हुए उन्होंने वैशाली सेक्टर-4-6 की पुलिया पार की। जैसे ही यूटर्न लेकर सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास पहुंचे तभी पीछे से आई कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वह बाइक समेत गिर पड़े। आरोप है कि चालक गाड़ी रोकने के बजाय उन्हें काफी दूर तक घसीटता ले गया। इसमें उनकी कमर, कूल्हे, पैर और हाथ में चोट आई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद उनसे इंदिरापुरम कोतवाली में लिखित शिकायत देने की बात कही और लौट गए। आरोप यह भी है कि पुलिस ने देरी से मुकदमा दर्ज किया। अभी तक कार चालक का कुछ पता नहीं चल सका है। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि वाहन नंबर से चालक का पता कर रहे हैं। उसे जल्द पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें