फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। खुशहाल पार्क कॉलोनी स्थित के घर के अंदर बृहस्पतिवार सुबह व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। शव कमरे की छत में लगे गार्डर पर रस्सी से फंदे पर लटका हुआ था। पत्नी शादी में शामिल होने के लिए बिहार गई थी और वह इससे नाराज था। लोगों ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था और इसके चलते दंपती में अक्सर विवाद रहता था। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि घटना की सूचना मिली तो खुशहाल पार्क ग्रीन सिटी कॉलोनी निवासी असलम (33) का घर पहुंची। आसपास के लोगों ने बताया कि असलम चार साल से इस्लाम के मकान की पहली मंजिल पर किराए पर पत्नी मदीना व पांच बच्चों के साथ रहते थे। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। मदीना, बिहार में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए 11 फरवरी को घर चली गई थी। असलम बुधवार रात बच्चों के साथ कमरे में सोए थे। बच्चों ने बृहस्पतिवार सुबह उठने पर पिता को छत पर लगे गार्डर से लटकता देख चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें