फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। कृष्णा विहार कॉलोनी स्थित घर के अंदर कमरे में महिला का शव सोमवार सुबह पंखे से फंदे पर लटका हुआ मिला। परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो घटना का पता चला। पुलिस ने महिला के मायके वालों को सूचना दी। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कृष्णा विहार फेस-दो स्थित दीपक परिवार के साथ रहते हैं। दीपक के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि दीपक की पत्नी गुड़िया (32) का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका हुआ है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। शुरुआती जांच में पता चला कि दंपती में अक्सर क्लेश होता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें