साहिबाबाद। मोहननगर स्थित आनंद औद्योगिक क्षेत्र में जिला गोंडा के थाना कर्नलगंज के गांव भोखापतिसा निवासी ट्रक चालक दीपू तिवारी (22) का सोमवार सुबह शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की तो मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि दीपू गंगाधारा धर्मकांटे के पीछे आनंद औद्योगिक क्षेत्र में रहता था। सोमवार सुबह 6:40 बजे पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली ताो कमरे में शव फंदे पर लटका मिला। एसीपी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।