फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बस का टिकट लेने गए निजी कंपनी कर्मी का बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। महाराष्ट्र के मुंबई स्थित दादर निवासी दुर्ग विजय तिवारी का सामान से भरा बैग कौशांबी डिपो पर चोरी हो गया। वह बुलंदशहर अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। मामला 21 जनवरी का है। पुलिस ने एक फरवरी को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। दर्ज मामले में दुर्ग विजय ने बताया कि वह मूलरूप से मुंबई के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह पंजाब में रहकर ई-कॉमर्स कंपनी में कार्यरत हैं। 21 जनवरी को वह बुलंदशहर जाने के लिए कौशांबी डिपो पहुंचे थे। यहां वह टिकट लेने के लिए विंडो पर पहुंचे। जब वापस लौटे तब उनका बैग चोरी हो गया। बैग में कंपनी की तरफ से दिया गया लैपटॉप, दस्तावेज व अन्य सामान रखा था। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से कुछ संदिग्धों को ट्रेस किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें