फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गहने खरीदकर लौट रहे दंपती का थैला काट तीन लाख के गहने कर लिए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। सराफ के यहां से गहने खरीदकर ई-रिक्शा से घर लौट रही दंपती का थैला काटकर महिलाओं ने तीन लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। व्यक्ति ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

संतपुरा काॅलोनी निवासी विजयपाल सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर वह अपनी पत्नी के साथ कपूर ज्वैलर्स के यहां गहने खरीदने गए थे। उन्होने वहां से साढ़े तीन तोले सोने के गहने खरीदे। खरीदारी के बाद वह ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। कुछ दूर चलने के बाद दाे महिलाएं और एक बच्चा ई-रिक्शा में बैठ गए। तीनों गंदे नाले पर उतर गए। विजयपाल सिंह घर पहुंचे तो थैले में रखा गहनों का पर्स गायब मिला। विजयपाल ने आरोप लगाया कि ई-रिक्शा में सवार महिलाओं ने उनका गहनों का पर्स चोरी किया है। विजयपाल सिंह ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से चोरों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें