फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सांस लेने लायक नहीं रही हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। हवा की सेहत फिर से बिगड़ने लगी है। मंगलवार को एक भी स्टेशन की हवा सांस लेने लायक नहीं रही। सबसे खराब स्थिति इंदिरापुरम की रही। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक ( एक्यूआई ) 217 दर्ज किया गया। काफी समय से इंदिरापुरम की हवा ही सबसे खराब चल रही है। दूसरे स्थान पर लोनी रहा, जहां एक्यूआई 207 दर्ज किया गया। पिछले महीने तक लोनी पहले स्थान पर रहता था। संजय नगर का एक्यूआई 172, वसुंधरा का 191 दर्ज किया गया। जिले का औसत एक्यूआई 194 रहा। तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद कुछ राहत मिली थी। बारिश थमते ही हवा की सेहत फिर से खराब हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें