इंदिरापुरम। शिप्रा रिवेरा सोसायटी में शिप्रा कायस्थ महासभा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय 23वां कलम-दवात व चित्रगुप्त पूजा महोत्सव बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों के साथ सोसायटी परिसर में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद श्रद्धालु प्रतिमा लेकर हिंडन नदी के पास पहुंचे, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान अनुरंजन श्रीवास्तव, डॉ. विवेक कुमार, धीरज सहाय, विजय श्रीवास्तव, प्रकाश कर्ण, प्रमोद श्रीवास्तव, कमलेश कर्ण, पुनीत सक्सेना और विवेक श्रीवास्तव सहित महासभा के अनेक सदस्य मौजूद रहे। संवाद