माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। लिंकरोड थाना क्षेत्र की एक निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी के खाते से झांसा देकर शातिर ठगों ने 60 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बताया कि तीन बार में यह रुपये निकाले गए। पीड़ित ने कौशांबी थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले नवीन कुमार शर्मा साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-चार स्थित एक निजी कंपनी में काम करते हैं। कौशांबी थाना क्षेत्र के एक बैंक में उनका खाता हैै। उन्होंने बताया है कि उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉलकरने वाले में उन्हें बातों में फंसाकर झांसे में ले लिया। इसके बाद उनके पेटीएम में रुपये ट्रांसफर करने की बता कही। पीड़ित ने अपना पेटीएम देखा उसमे रुपये तो नहीं आए लेकिन खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए। तीन बार में ठग ने यह रकम निकाली। पीड़ित ने बैंक में कॉल कर खाता ब्लॉक कराया। इसके बाद उन्होंने बैंक और कौशांबी थाना में मामले की शिकायत दी। एसएचओ कौशांबी अजय कुमार ने बताया कि पीड़ित की ओर से शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।