फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला के खाते से 16.48 लाख रुपये निकालकर भागा किरायेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। भोपुरा न्यू डिफेंस कालोनी में रहने वाली ओमवती देवी ने किरायेदार पर खाते से 16 लाख 48 हजार रुपये निकालकर धोखाधड़ी का मुकदमा कराया है। टीला मोड़ पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी कि सचिन निवासी जावली उनके घर में किराये पर रहता था। आरोप है कि आरोपी ने उनके सभी काम करके विश्वास जीत लिया था फिर इसी का फायदा उठाकर उसने 15 नवंबर 2022 से लेकर पिछले दिन तक उनके खाते से अलग-अलग मद मे 16 लाख 48 हजार रुपये निकाल लिए। एक दिन वह बेटी से मिलने गई थीं। वहां अचानक बेटी ने बैंक की पासबुक चेक की तो उसमें जमाराशि काफी कम थी। उन्होंने घर आकर देखा तो आरोपी कमरा खाली करके भाग चुका था। एसीपी शालीमार गार्डन ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपी को जल्द पकड़कर उसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें