फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दस साल के बच्चे को अगवा कर कमरे में किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के एसएलएफ वेद विहार कॉलोनी में शनिवार रात युवक ने दस साल के बच्चे को अगवा कर कमरे में बंद कर दिया। बच्चे की मां दुकान को बंद कर रही थीं। महिला ने लोगों की मदद से अपने बेटे के बरामद कर लिया है। महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएलएफ वेद विहार कॉलोनी की रानी कुमारी ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे बेटे आयुष कुमार के साथ दुकान पर मौजूद थीं। कुछ देर बाद वह दुकान बंद कर रही थीं जबकि बेटा बाहर खड़ा था। आरोप है कि वहां से जा रहे मुकेश अग्रवाल नाम के व्यक्ति ने बेटे को जबरन उठा लिया। उन्होंने देखकर शोर मचा दिया। आरोपी बेटे को एक फार्म हाउस के अंदर ले गया। वहां बेटे को कमरे में बंद कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से महिला आरोपी तक पहुंची। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उन्होंने बेटे को कमरे से बाहर निकाला और पुलिस से मामले की शिकायत दी। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी नशे की हालत में था। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें