नोएडा से मोदीनगर जा रहे युवक से टेंपो चालक और उसके साथी ने लूटपाट की और फरार हो गए। पीड़ित मनोज कुमार ने बताया कि वह ड्यूटी से सुबह चार बजे घर के लिए निकले। मेरठ मोड़ पर वह टेंपो में बैठ गए। आरोप है कि चालक ने फोन कर अपने एक अन्य साथी को बुला लिया। टेंपो में सीएनजी भरवाने की बात कहकर वह मनोज कुमार को वर्धमानपुरम में सुनसान स्थान पर ले गए। जहां टेंपो चालक के साथी ने चाकू दिखाकर उनसे पर्स, मोबाइल और नकदी लूट ली। लूटपाट को अंजाम देकर आरोपी मनोज को वर्धमानपुरम में छोड़कर भाग गए। पीड़ित ने मधुबन बापूधाम थाने में तहरीर दी है।