लोनी। ट्रॉनिका सिटी में गलत दिशा में आ रहे टेंपो ने कार में टक्कर मार दी। विकास मान निवासी ट्रॉनिका सिटी ने बताया कि रात के समय वह अपने दोस्त प्रतीक श्रीवास्तव निवासी नोएडा के साथ ट्रॉनिका सिटी से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। उनकी कार अपनी लाइन में चल रही थी। तभी गलत दिशा में आ रहे टेंपो ने उनकी कार में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में प्रतीक श्रीवास्तव घायल हो गए। नोएडा के अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को शिकायत दी। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।